फेसबुक पर महिला की फोटो अपलोड कर किया परेशान

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 01:15 PM (IST)

फतेहाबाद(मदान): शहर की एक कालोनी की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता की फोटो फेसबुक पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। महिला को आरोपी की इस हरकत का पता चला तो मना किया। मना करने पर आरोपी से जान से मारने की धमकी मिली। अब महिला ने आरोपी सीता राम उर्फ संजू के खिलाफ मानहानि व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी सीता राम उर्फ संजू सदर थाना फतेहाबाद के अंतर्गत एक गांव का रहने वाला है और आरोपी ने फेसबुक से उसकी फोटो अपलोड की और परेशान करने लगा। आरोपी के इस काम के बारे में पता लगने पर मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी करीब 6 महीने से उसे इस तरह से परेशान कर रहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले को लेकर एक विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ मानहानि व धमकी के आरोप लगाए हैं। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 509 व 506 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। जल्द ही तफ्तीश पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static