वृद्धा को सांड ने मारी टक्कर

9/14/2018 12:02:58 PM

जाखल(हरिचंद): जाखल मंडी में आवारा सांड लगातार स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। मंडी वासियों ने कई बार प्रशासन को इस बारे अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वीरवार सायं करीब 4 बजे अनाज मंडी में एक वृद्धा को सांड ने टक्कर मार घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

अस्पताल में मौजूद 82 वर्षीय जाखल मंडी निवासी वृद्धा शमां यादव के पुत्र ज्ञान यादव ने बताया कि अनाजमंडी में चल रहे गणेश उत्सव के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनकी माता घर से निकली थी। अनाजमंडी घूम रहे बेसहारा सांड ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने प्रशासन से जल्द आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
 

Deepak Paul