बेटी बचाओ अभियान के चलते निकाली गई रैली

5/4/2016 2:11:46 PM

फतेहाबाद( रमेश भट्ट): फतेहाबाद मे आज बेटी संस्था की ओर से शहर मे बेटी बचाओ अभियान को लेकर एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमे प्राईवेट स्कूलों के बच्चों ने भी काफी संख्या मे भाग लिया। इन बच्चों के द्वारा शहर मे रैली के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ अभियान के तहत जागरूक किया गया।

बच्चों के द्वारा पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ की मुहिम के साथ जोड़ा गया। इस बारे मे जानकारी देते हुए संस्था के पदाधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से इस रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों ने भाग लिया है और रेली के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का काम कर रहे है। वहीं, दूसरी ओर रैली में भाग लेेने वाली छात्रा कोमल ने बताया कि आज समाज को जागरूक होना चाहिए और भ्रूण हत्या पर रोक लगानी चाहिए। इसलिए लोगों को आज उनके द्वारा जागरूक किया जा रहा है।