Pics: Duty के दौरान देश का वीर सपूत हुआ शहीद...लोगों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

7/25/2016 3:11:57 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): देश के वीर शहीद सपूत होशियार सिंह को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया अौर जिसमें दर्जनों गांव के लोगों ने शामिल हो भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

दरअसल फतेहाबाद जिले के बहबलपुर गांव के 21 वर्षीय होशियार सिंह भारतीय सेना में 3 वर्ष पहले भर्ती हुए था। उनका जन्म 6 जुलाई 1994 में हुआ 3 वर्ष देश की सेवा करने के बाद 2 दिन पहले भारत चीन सीमा पर सेना की गस्त के दौरान सैनिकों की गाड़ी एक खाई में जा गिरी थी। गाड़ी में 4 भारतीय सैनिक सवार थे, जिनमें बहबलपुर गांव का 21 वर्षीय होशियार सिंह भी था। इस हादसे में होशियार सिंह शहीद हो गए थे। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बहबलपुर लाया गया, जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद होशियार सिंह के संस्कार में आसपास के करीब दर्जन भर गांव के लोग शामिल हुए और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

 

बहबलपुर के सरपंच अमरेंद्र सिंह ने कहा कि शहीद सैनिक होशियार सिंह एक गांव का होनहार खिलाडी था। जिसके बाद वह भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। जिस पर हमें गर्व के साथ दुःख भी है कि वह मात्र 21 वर्ष की आयु में ही भारत माता की सरहद पर रक्षा करते देश के लिए शहीद हो गया।

 

गौरतलब है कि शहीद होशियार सिंह के संस्कार में पुलिस और प्रशासन  के अधिकारी लेट पहुंचे थे। जिसके बाद गांव में अधिकारियों का गांव में न पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन जब होशियार सिंह का पार्थिव शरीर फतेहाबाद बस स्टैंड पर पहुंचा तो मौके पर पुलिस या प्रशासन का कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहा, सैनिक भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बाट जोहते रहे।