छत गिरने के मामले में डॉक्टर और नर्स पर गिरी गाज (Watch Pics)

8/17/2016 3:34:29 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद में  नागरिक अस्पताल में प्रसूता वार्ड की छत गिरने के मामले में एक डॉक्टर और एक नर्स पर गाज गिरी है। आरोपी डॉक्टर को एक माह का नोटिस देते हुए उसकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं नर्स के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। 

 

यह जानकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी अशोक चौधरी ने आज मीडिया कर्मियों से बात करते हुए दी। सी.एम.ओ. ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित टीम ने उन्हें रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में अस्पताल में अनुबंध आधार पर कार्यरत चिकित्सक आरसी गोयल एवं नर्स रविंदर को दोषी पाया गया है। सी.एम.ओ. ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद चिकित्सक आरसी गोयल को एक माह का नोटिस देते हुए उसकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश दे दिए हैं। 

 

यह था मामला

अगस्त की रात को नागरिक अस्पताल के प्रसूता वार्ड की छत का प्लास्टर गिर गया था। हादसे में वार्ड में भर्ती आधा दर्जन से अधिक महिलाओं सहित एक दिन का नवजात बच्चा घायल हो गया था। जिसकी बाद में मौत हो गई थी। हालांकि चिकित्सकों ने बच्चे की मौत का कारण सक्रंमण बताया था।

 

नागरिक अस्पताल में रिपेयरिंग के लिए पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा करीब 7 लाख रुपए की एस्टिमेट तैयार किया गया। अस्पताल में शीघ्र ही रिपयेरिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा अस्पताल का जायजा लेकर उसकी मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है। शीघ्र ही अस्पताल में मरम्मत का कार्य शुरु करवा दिया जाएगा।