Pics: BJP अध्यक्ष सुभाष बराला के साले का नहर में मिला शव...परिवार में शोक की लहर

7/23/2016 4:41:42 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के साले विजय कुमार का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई है। 

 

जानकारी के अनुसार अध्यक्ष सुभाष बराला का साला विजय कुमार दिमागी परेशानी के चलते पिछले 3 दिनों से घर से गायब था अौर आज उसका शव नहर से मिला है। इसके बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया है। उसके परिजन गहरे सदमे में है। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। 

 

इस बारे में जब पुलिस अधिकारी दया नन्द से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का रिश्तेदार विजय कुमार कुलेरी का रहने वाला है। वह पिछले 2 वर्षों से दिमागी तौर पर परेशान रहता था और 21 जुलाई को वह अपनी बहन को मिलने के लिए यहां आया था। घर से वह शेव करवाने के लिए निकला था। दिमागी परेशानी के चलते उसने नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या की है।