कलियुगी बेटे ने मां पर पिस्तौल तान दी धमकी

5/15/2016 2:33:29 PM

फतेहाबाद: एक महिला पर उसके कलियुगी पुत्र ने कनपटी पर पिस्तौल तान दी। महिला अल्का देवी निवासी आजाद नगर फतेहाबाद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र अर्जुन अक्सर घर में लड़ाई-झगड़ा करता रहता है और गत 12 मई की रात्रि को उसका पुत्र उससे झगड़ा करने लग गया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी पुत्र ने 32 बोर की पिस्तौल निकाल कर उसकी कनपटी पर रख दी और उसे जान से मारने की धमकी दी।

 

आरोपी से 32 बोर की पिस्तौल बरामद

पुलिस ने उक्त महिला की शिकायत पर आरोपी पुत्र अर्जुन के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 506 व आम्र्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद कर उसे अदालत में पेश कर दिया।