अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2 से 15 फरवरी तक, UP थीम राज्य के रूप में हिस्सा लेगा

1/2/2018 5:45:45 PM

चंडीगढ़(धरणी):पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में आगामी 2 से 15 फरवरी तक 32वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें उत्तर प्रदेश थीम राज्य के रूप में हिस्सा लेगा। इसके अलावा देश के सभी राज्य तथा करीब 2 दर्जन देश भागीदारी करेंगे। शर्मा ने बताया कि सूरजकुंड का यह अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला वास्तव में परंपरागत कौशल का उपयोग करने वाली विरासत कलाओं का संरक्षक है जो कि मशीनीकरण के कारण लुप्त होती जा रही है।  पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन विकास के क्षेत्र में हरियाणा ने पिछले 3 साल में काफी प्रगति की है और यह निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। पयर्टन के क्षेत्र में हुए विकास के कारण ही पिछले दिनों 16 नवम्बर, 2017 को हरियाणा को इंडिया टुडे स्टेट ऑफ स्टेटस अवार्ड मिला है।