संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने निगला जहर, उपचाराधीन

10/28/2017 12:24:53 PM

फतेहाबाद(ब्यूरो):गांव बहबलपुर में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की हालत जहर के सेवन से खराब हो गई। ससुरालियों ने उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और उसके मायका पक्ष के लोगों को इसकी सूचना दे दी। रतिया निवासी सुखदीप सिंह ने बताया कि 4 साल पहले उसकी बहन मनप्रीत कौर का विवाह बहबलपुर थेड़ी निवासी अमनदीप के साथ हुआ था। आरोप है कि उसकी बहन को ससुरालिए दहेज के लिए तंग करते थे। इसी के चलते उसकी बहन के सास व ससुर ने उसे जबरन जहर पिला दिया और फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने बताया कि उसकी बहन को अभी होश नहीं आया है और होश में आने के बाद पुलिस को उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे।