...अब मनचलों की खैर नहीं

6/23/2016 3:29:52 PM

रतिया: शहर के माडल टाऊन में स्थित पार्क के इर्द-गिर्द घूमने वाले मनचलों की अब खैर नहीं है और ऐसे मनचलों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

शहर पुलिस चौकी के नवनियुक्त इंचार्ज ओमप्रकाश बिल्लू ने विशेषकर पार्क के इर्द-गिर्द घूमने वाले मनचलों पर नजर रखने के लिए पी.सी.आर. पुलिस कर्मियों को विशेष हिदायतें दे दी हैं और उपरोक्त पुलिस कर्मियों की निरंतर पार्क के समीप ड्यूटी भी लगा दी है।

पी.सी.आर. पर तैनात सहायक उप-निरीक्षक राजेन्द्र कुमार के अलावा गुरचरण सिंह टोहरा ने पार्क स्थल के नजदीक ड्यूटी देते हुए बताया कि उपरोक्त क्षेत्र के लोगों की निरंतर शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ मनचले युवक बाइकों पर सवार होकर लोगों को परेशान कर रहे हैं।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज न केवल स्वयं समय-समय पर संबंधित पार्क के अलावा क्षेत्र के अन्य पार्कों का निरीक्षण कर मनचले युवकों को शराफत का पाठ पढ़ा रहे हैं, वहीं बिना दस्तावेजों से चलने वाले वाहनों की भी जांच कीजा रही है।