गरीब परिवार के मकान की छत गिरी, घरेलू सामान का हुआ नुक्सान

8/7/2019 3:23:49 PM

टोहाना (सुशील सिंगला): शहर के किल्ला मौहल्ला मेंं एक मकान की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि घर में रह रहे लोगों को कोई नुक्सान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार किल्ला मौहल्ला की रहने वाली विधवा जीजो बाई अपनी दो पोतियों के साथ घर में काम कर रही थी। एकदम से धमाका हुआ तो वह तो वह उठ गई उसने देखा कि उसके मकान की छत गिरी हुई थी।

बुजुर्ग विधवा महिला ने सरकार व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि वे अपना जीवन यापन कर सके। महिला की पुत्रवधू की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है जिसके चलते उसकी दोनों पोतियां उसके साथ ही रह रही थी। जब उसके घर में धमाका तो पडोसी एकदम से भागकर आए। पडोसियों के अनुसार महिला के मकान का सारा सामान दबा हुआ था।



पड़ोसी कर्मवीर ने बताया कि जब वे अपने घर में थे तो उन्हे एकदम धमाके की आवाज सुनाई थी जिसके बाद वे भागकर आए तो देखा मकान की छत गिर चुकी थी अंदर रखा सारा सामान मलबे के नीचे दबकर समाप्त हो चुका था। उसने बताया कि हादसे के समय में परिवार का कोई सदस्य छत के नीचे नही था नही तो हादसा बड़ा हो सकता था।  

Isha