एस.डी.एम. ने किया जाखल सी.एच.सी. का निरीक्षण

11/11/2017 2:34:28 PM

जाखल(बृजपाल):टोहाना उपमंडल अधिकारी (नागरिक) ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय एवं जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बी.डी.पी.ओ. जाखल नरेंद्र कुमार भी उनके साथ थे। एस.डी.एम. सुरजीत नैन ने जाखल सी.एच.सी. का निरीक्षण करने के दौरान एस.एम.ओ. सुशील कुमार एवं स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश कुमार से जाखल क्षेत्र में डेंगू की स्थिति व डेंगू के बचाव में किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी मांगी। एस.डी.एम. ने अस्पताल में उपलब्ध स्टाफ व चिकित्सकों को आवास सम्बंधी दिक्कतों को भी जाना। उन्होंने एस.एम.ओ. को निर्देश देते हुए कहा कि डेंगू सहित अन्य बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जहां उन्हें अभियान चलाना चाहिए वहीं, उन्हें अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था का नियमित ध्यान रखना चाहिए।