हरियाणा में 19 अगस्त से चुनाव अभियान की शुरूआत करेगा शिअद

7/20/2018 12:19:34 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): शिरोमणि अकाली दल वर्ष 2019 दौरान होने वाले लोकसभा चुनाव हरियाणा में अकेले लड़ेगा। इस संबंधी पार्टी ने पहली चुनाव रैली 19 अगस्त को पिपली में रखी है। पार्टी मुख्यालय से जारी प्रैस बयान में अध्यक्ष सुखबीर बादल ने बताया कि हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर शिअद ने तैयारी शुरू कर दी है। 

हरियाणा में जिलावार नियुक्त आब्जर्वरों के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। मीटिंग में हरियाणा स्टेट यूनियन के अध्यक्ष शरनजीत सिंह सोथा और स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष बीबी रविंद्र कौर अजराणा ने रिपोर्ट पेश की। सुखबीर ने कहा कि राजस्थान में भी पार्टी के कार्य में और तेजी लाने के लिए सिकंदर सिंह मलूका, जिन्हें पहले ही राजस्थान का अब्जर्वर नियुक्त किया है, के साथ सहायक आब्जर्वर लगाने का फैसला किया है। इनमें मनतार सिंह बराड़, तेजिंद्र सिंह मिड्डूखेड़ा, हरदीप सिंह डिम्पी गिद्दड़बाहा और रणजीत सिंह खन्ना के नाम शामिल हैं।

Rakhi Yadav