झगड़े में चली गोली, एक घायल

8/19/2019 11:51:37 AM

फतेहाबाद: बीघड़ रोड स्थित सूर्या एन्क्लेव में सुबह 2 गुटों में ङ्क्षहसक झड़प हो गई। इस झड़प में गोली भी चली। गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पाकर पुलिस बल ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया।

सूर्या एन्क्लेव कालोनी में सुभाष का मकान है और इसी कालोनी में कुछ समय पूर्व सोनू नामक एक व्यक्ति की संदूक और अलमारियां बनाने की वर्कशॉप थी, जिसकी शोर शराबे और प्रदूषण की वजह से कालोनी वासियों ने विभाग को शिकायत की और विभाग ने सोनू की वर्कशाप वहां से हटवा दी।

 इसी बात को लेकर सोनू और सुभाष की पुरानी तनातनी थी। सोनू ने अपने वर्कशॉप के कमरे बिहारी मजदूरों को किराए पर दे दिए। रविवार सुबह जब आज एक बिहारी मजदूर अपना रिक्शा लेकर जा रहा था तो सुभाष के मकान के आगे साइड को लेकर रिक्शा चालक और सुभाष की नोकझोंक हो गई। 
 

Isha