बारिश के प्रभाव से मकान की छत गिरी

8/20/2019 11:58:55 AM

रतिया: रविवार रात्रि को उप मंडल के गांव दादूपुर में बारिश के प्रभाव के चलते एक मकान की छत गिर गई। जिससे मलबे के नीचे मकान का घरेलू सामान दब गया। बताया जाता है कि उपरोक्त छत रात्रि को उस समय गिरी जब पूरा परिवार घर को ताला लगाकर किसी कार्य से अन्य गांव में गया हुआ था।

गांव की रेशमा बाई पत्नी मनफूल सिंह ने बताया कि कल उसका पूरा परिवार किसी कार्य से। आज सुबह आकर उन्होंने देखा तो घर के कमरे की छत गिरी हुई थी और घर का पूरा सामान मलबे के नीचे दबा हुआ था। उन्होंने बताया कि अगर उनका परिवार घर में होता तो छत के मलबे के प्रभाव के चलते परिवार को भी जानी नुक्सान हो सकता था।

 वृद्धा ने बताया कि मलबे के नीचे दबने से हजारों रुपए का घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। पीडित परिवार के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आह्वान किया है कि उपरोक्त परिवार को आपदा के तहत हुए नुक्सान को लेकर उचित मुआवजा दिया जाए।

Isha