महिला ने ससुर व देवर पर लगाया मारपीट का आरोप

10/10/2018 10:52:02 AM

फतेहाबाद (मदान): गांव एम.पी. रोही निवासी एक महिला ने अपने ससुर व देवर पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मारपीट की वजह रंजिश को लेकर बताई जा रही है। सदर पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी ससुर व देवर के खिलाफ  अभियोग दर्ज कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह उक्त परिवार में हुआ था जो कि उसके पति के साथ लड़ाई-झगड़ा का केस चल रहा है जिसकी पेशी कुछ दिन पहले थी। जब वह सभी कोर्ट से वापस घर आए तो ससुर ने राजीनामा न करने को लेकर गाली-गलौच की। दुव्र्यवहार का एतराज जताने पर उसके ससुर व देवर ने मारपीट भी की।  

वहीं, अशोक नगर निवासी जग्गा सिंह की शिकायत पर पुलिस ने बंटी निवासी अशोक नगर, आकाश, गन्नी व 2 नामालूम व्यक्तियों के खिलाफ  मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। शहर पुलिस को दी शिकायत में जग्गा सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बीती 6 अक्तूबर की रात्रि करीब 10 बजे रंजिश के चलते उससे झगड़ा किया।

 इस दौरान आरोपियों ने उसका रास्ता रोकते हुए डंडा व तलवार से हमला कर चोटें पहुंचाई और जान से मारने की धमकी भी दी। शहर पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Deepak Paul