एक लाख के ईनामी बदमाश सहित 2 गिरफ्तार

8/19/2018 11:05:13 AM

गुडग़ांव (ब्यूरो): हरियाणा एस.टी.एफ. की टीम ने एनकाऊंटर में एक लाख के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है। बीती रात हीरो होंडा चौक के पास हरियाणा टॉस्क फोर्स की टीम ने नाका लगाया हुआ था, तभी वहां से बाइक पर सवार 2 लोग गुजर रहे थे। जब पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एस.टी.एफ . की टीम ने भी फायर किया तो कल्लू उर्फ  महेंद्र सिंह को पैर में गोली लग गई, जिसे एस.टी.एफ. की टीम ने पकड़ लिया और उसके दूसरे साथी ऊधम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल महेंद्र सिंह को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एस.टी.एफ . के डी.आई.जी. सतीश बालन का कहना है कि दोनों बदमाशों पर हत्या, हत्या के प्रयास, एक्सटोर्शन जैसे करीब 16 आपराधिक मुकद्दमे दर्ज हैं। वहीं, महेंद्र सिंह पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपए का ईनाम भी घोषित किया हुआ है। पुलिस ने दोनों के पास से 3 देसी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Deepak Paul