जमानत पर आए शख्स ने निगला जहर, मौत

12/13/2018 12:20:34 PM

 

गुडग़ांव(ब्यूरो): राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जांच अधिकारी एएसआई राजबीर ने बताया कि नवीन नौकरी नहीं करता था। 2017 में उस पर एक महिला से रेप का मामला राजेंद्रा पार्क थाने में दर्ज हुआ था। मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत से जमानत मिल गई थी। वह अपनी पत्नी व बच्चों के पास भी नहीं रहता था। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता ने अपनी बहू सहित 6 के खिलाफ घर खर्च के लिए बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घर खर्च के लिए उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Deepak Paul