आंगनवाड़ी कार्यकत्री 20 को रहेंंगी हड़ताल पर

3/18/2018 11:34:58 AM

गुडग़ांव(ब्यूरो): प्रदेश सरकार द्वारा मांगों पर सहमति की घोषणा करने के बाद भी उन्हें लागू न करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रही आशा वर्कर्स की यूनियन ने जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को हड़ताल का नोटिस देकर सूचित किया है कि वे आगामी 20 मार्च को हड़ताल पर रहेंगी। हड़ताल पर जाने का निर्णय आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी बैठक में लिया है। हड़ताल के दिन किसी भी तरह के काम करने के लिए गुडग़ांव की आशा वर्कर्स बाध्य नहीं होंगी। 

यूनियन की प्रधान मीरा देवी व सचिव राजरानी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यूनियन ने पूरे प्रदेश में अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर गत 19 जनवरी से हड़ताल की थी, जोकि एक फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के हस्तक्षेप के कारण कई मांगों पर समझौता भी हो गया था। सरकार ने आश्वस्त किया था कि जिन मांगों पर दोनों पक्षों की सहमति बनी है, उन्हें अबिलंव लागू करा दिया जाएगा।

Punjab Kesari