मां, बेटी को जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार

2/9/2019 12:46:57 PM

फिरोजपुर झिरका: स्थानीय थानान्तर्गत के गांव बीवां में एक ही परिवार के लोगों द्वारा मां बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग से जलाने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार आरोपियों में से एक युवक पीड़ित नाबालिग लड़की से जबरदस्ती शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की की मां इसके पक्ष में नहीं थी जिसके चलते आरोपितों ने उनके घर में घुसकर मां-बेटी के साथ पहले मार पीट की और बाद में तेल छिड़ककर जाने से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने इस संदर्भ में कार्रवाई करते हुए दो आरोपित सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन सगे भाइयों सहित उनकी मां व अन्य व्यक्ति पर धारा 440, 307 और 506 तथा यौन शोषण के मामले में 10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 खंड के एक गांव की पीड़ित परिवार के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपित अलीम, तौफिक, साहुन व उनकी मां मुज्जी सहित अन्य लोग पिछले कुछ समय से पीड़िता महिला से उसकी किशोरी से शादी कराने का दबाव बना रहे थे। जिस पर इनकार करना उसे इतना भारी पड़ा कि आरोपितों ने उसके तथा उसकी किशोरी बेटी पर डीजल छिड़क दिया और उन्हें आग के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी विनिता देवी ने बताया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
 

Deepak Paul