सजने लगी है बकरों की मंडी

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2015 - 11:19 PM (IST)

गुडग़ांव, (अशोक): मुस्लिम समुदाय का बकरीद यानि ईद‐उल‐जुहा पर्व आगामी 25 सितंबर को होगा। बकरीद को कुर्बानी का पर्व माना जाता है। बकरीद की तैयारियों को लेकर बाजारों में तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। इस पर्व पर कुर्बानी देने के लिए विभिन्न नस्लों के बकरों की मंडी लगनी शुरु हो गई है। 

शहर के सोहना चौक स्थित जामा मस्जिद के पास दूर दराज क्षेत्रों से लोग अपने बकरों की बिक्री के लिए पहुंचने शुरु हो गए हैंं। सैकड़ों की संख्या में बकरे इस मंडी में पहुंच चुके हैं। नस्लों के हिसाब से ही बकरों की कीमत तय की जाती है। बकरा पालक रहीसुद्दीन व जुबेर खां का कहना है कि महंगाई का असर बकरों की बिक्री पर भी दिखाई दे रहा है। बकरों को खिलाई जाने वाली खुराक भी बड़ी महंगी होती जा रही है। उनका कहना है कि जितना हष्टपुष्ठ बकरा होगा, उसकी कीमत उतनी ही अधिक होगी। बकरों की कीमत हजारों में हैं। उनका कहना है कि बकरा खरीदने वाले लोग आने शुरु हो गए हैं। अभी भाव तोल ही चल रहा है। आने वाले दिनों में बकरों की बिक्री शुरु हो जाएगी। 
 
अपने बकरों के खान पान का पूरा ध्यान रख रहे हैं। जामा मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद का कहना है कि बकरीद की तैयारियों को लेकर मस्जिद की साफ सफाई भी कराई जा रही है। बड़ी संख्या में इस अवसर पर लोग नमाज अता करने आएंगे। उनके लिए ग्राउण्ड की व्यवस्था भी की जा रही है। मस्जिद से लगते सदर बाजार, सब्जी मंडी व ट्रंक मार्किट आदि में भी बकरीद से संबंधित खाद्य, सामग्री अन्य जरुरत के सामान की दुकानें भी सज गई हैं। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static