हफ्ता नहीं देने पर रॉड से किया हमला
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 08:05 PM (IST)
गुड़गांव, ब्यूरो: हफ्ता नहीं देने पर ऑटो चालकों पर पर रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दो अलग-अलग जगह हुए हमले में दो ऑटो चालक घायल हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
जानकारी अनुसार, रेवाड़ी निवासी रिंकू गुडग़ांव के राजीव कॉलोनी में रहता है। वह यहां ऑटो चलाता है। इफको चौक मेट्रो स्टेशन के निकट बुधवार शाम को हफ्ता नहीं देने पर उस पर रॉड से हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गया, उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। रिंकू ने बताया ऑटो चालकों से एक गैंग हफ्ता वसूली करता है। गैंग के सदस्य नियमित रूप से उनके स्टैंड पर आकर पैसे मांगते हैं। हर दिन 50 रुपये देने पड़ते हैं, नहीं तो मारपीट शुरू हो जाती है। इसी तरह सेक्टर-14 एरिया में भी ऑटो चालक से मारपीट की गई। जिसकी शिकायत भी थाना पुलिस को दी गई है।
रिंकू की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि बस स्टैंड इलाके के अन्य प्रभावित ड्राइवरों ने सेक्टर 14 थाने में शिकायत दर्ज कराई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। यह वसूली का संगठित रैकेट लगता है, जिसे जल्द समाप्त किया जाएगा।