साइबर सिटी में अब इको फ्रेंडली रिक्शा लांच

2/10/2016 9:11:27 PM

गुडग़ांव (संजय): शहर में इको फ्रेंडली मेट्रो के बाद जल्द ही इको फ्रेंडली रिक्शा भी चलते हुए नजर आएंगे। बुधवार को पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क द्वारा क्लनी मोशन सीईओ गोरान फॅाक्सन के मॉडल की साइबर हब में इसका विधिवत लांचिंग की गई। 

इस अवसर पर क्लीन मोशन के सीइओ ने बताया कि जीबी नाम के इस आटोमैटिक बैट्री चलित रिक्शा पर्यावरण के प्रति बेहद अनुकूल है। पूरी तरह से चार्ज होने के बाद यह 50 किमी तक फासला तय कर सकता हैं। पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के लोग इसकी सवारी कर सकते हैं। इस तरह की शुरूआत से शहर के साथ लोगों में पर्यावरण प्रदूषण के प्रति अच्छा संदेश जाएगा। फरीदाबाद में इसका निर्माण होने के साथ ही इससे मेक इन इंडिया अभियान को बल भी मिलेगा। 

डीएलएफ साइबर हब के कन्ट्री हेड अनंत वर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में इन रिक्शा वाहनों को डीएलएफ साइबर हब में चलाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इस रिक्शे से 30 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से सवारी की जा सकती हैं। फाकसन ने बताया कि कंपनी भारत में अब तक 10 लाख डॉलर का निवेश कर चुकी हैं जबकि 2017 तक 10 लाख डॉलर का निवेश और किया जाएगा।