किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी से मिले नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव

2/6/2024 8:06:42 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो):  भाजपा किसान मोर्चा के पुन: नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी का बाढड़़ा दादरी पहुंचकर आभार प्रकट किया है। उन्होंने श्री मांढी को आश्वस्त किया है कि वह पूरी ईमानदारी से संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे तथा नए सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में जोडक़र संगठन को मजबूत करेंगे।

 

इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी विजय यादव, मुकेश जैलदार, कर्मचंद यादव, दिनेश शर्मा व मनोज तंवर भी मौजूद रहे। बेगराज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। किसानों के लिए अंत्योदय कार्ड को शुरुआत करने वाली भाजपा सरकार है। किसान सम्मान निधि का लाभ भी किसानों को मिल रहा है। सरकार ने किसानों को आवास व शौचालय दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा देशहित के लिए कार्य किया है। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देशहित में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

 

आतंकवाद की जिम्मेदार अनुच्छेद 370 को भाजपा ने एक झटके में खत्म कर दिया। कभी बात बात पर भारत को आंख दिखाने वाला चीन अब भारत के सामने सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। देश अब फिर से विश्व गुरू बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश भी मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में दिन-रात विकास कर रहा है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित है। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा परचम लहराएगी।

Content Editor

Gaurav Tiwari