ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा - हरियाणा राजस्थान बॉर्डर को चारो तरफ से किया गया सील
punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2023 - 09:18 PM (IST)

फिरोजपुरझिरका ब्यूरो: तिजारा मार्ग पर अरावली की पहाडिय़ों में स्थित पांडव कालीन शिव मंदिर पर पहुंची ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा में शामिल श्रद्धालियों ने जय श्री राम हर हर महादेव जय घोष के साथ देवों के देव महादेव का जल अभिषेक किया। इस धार्मिक यात्रा का जल अभिषेक का कार्यक्रम पुलिस के साये में सम्प्पन हुआ। धार्मिक यात्रा में काफी संख्या में महामंडलेश्वर और संत शामिल हुए। विभिन्न धार्मिक संगठन द्वारा सावन मास की अंतिम सोमवार को 28 अगस्त को नूंह के नलहड़ शिव मंदिर से शुरू की गई ब्रज मंडल जल अभिषेक यात्रा दोपहर लगभग 1 बजे तिजारा रोड पर स्थित पांडव कालीन शिव मंदिर फिरोजपुर झिरका में पहुंची। मंदिर पर पहुंचते ही धार्मिक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जय श्री राम हर हर महादेव का उद्घोष किया और देवों के देव महादेव का जलाभिषेक किया।
उपस्थित लोगों ने संतो पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। जलाभिषेक यात्रा के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के प्रबंध किए गए। चारों तरफ पुलिस तैनात की गई ताकि धार्मिक यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे। फिरोजपुर झिरका से लगाती हुई राजस्थान सीमाओं को चारों तरफ से सील कर दिया गया। हरियाणा-राजस्थान के लगते सारे बॉर्डर सील कर दिए। बॉर्डर पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लगाई गई। किसी के आने-जाने पर पूरी तरह पाबंदी थी। फिरोजपुर झिरका स्थित पांडव कालीन शिव मंदिर को चारों तरफ ने पुलिस ने घेरा हुआ था। यात्रा को लेकर पूरी रात अधिकारी सुरक्षा का मुआयना करते रहे। गुप्तचर विभाग के अधिकारी तालमेल बनाकर पल पल की जानकारी जुटाते रहे। शहर के मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद था।