वीर सैनिकों ने दी हमें चैन की गारंटी: मुकेश

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2024 - 09:24 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): भाजपा के वरिष्ठ नेता, अध्यक्ष श्री श्याम परिवार महासंघ, सह संयोजक खेल प्रकोष्ठ मुकेश शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर गुरुग्राम के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया और अपने कार्यालय में देश के वीर सैनिकों को सम्मानित किया।

 

हमारे जांबाज सैनिकों ने न केवल हमारी सीमाओं की रक्षा की है, बल्कि उन्होंने अपने देशवासियों की सुरक्षित व सुखद जीवन की गारंटी भी दी है। उनका साहस, शौर्य व बलिदान हमें हमेशा प्रेरित करता है। आज हम उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं, जिससे हम उनके बलिदान और समर्पण को याद कर सकें।

 

हम सभी जानते हैं कि सैनिक केवल युद्ध के मैदान में ही नहीं, बल्कि समाज में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हमारे लिए एक उदाहरण हैं, जो हमें सिखाते हैं कि देश प्रेम और सेवा का भाव हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहना चाहिए। आज हम उनकी वीरता के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुकेश शर्मा जी ने सेक्टर-4 गुरुग्राम के सरकारी स्कूल, सूरत नगर फेस 1, सूर्या विहार के स्कूल और राम पार्क में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचकर ध्वजारोहण भी किया। उन्होंने कहा आजादी का यह पर्व हमारे लिए गर्व और जश्न का पर्व है। इस पर्व को उत्साह से मनाते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करें व देश के विकास में योगदान दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static