टूटी सडक़ों के गहरे गड्ढे विकास के नहीं दुर्गति के गवाह : वर्धन यादव

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 09:15 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): भाजपा सरकार 10 साल में सडक़ों के गड्ढे नहीं भर पाई। फिर भी विकास की बड़ी बातें करके भाजपा के नेता जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। बादशाहपुर विधानसभा में टूटी सडक़ों के गहरे गड्ढे इस बात के गवाह हैं कि यहां विकास नहीं दुर्गति पैदा हुई है। बादशाहपुर में गुडग़ांव शहर का काफी हिस्सा आता है।

 

आज लोग भाजपा राज में बने गड्ढों से निकलकर कांग्रेस में भविष्य तलाश रहे हैं। यह कहना है कांग्रेस के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी वर्धन यादव। वर्धन यादव ने शनिवार को कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-9ए, सेक्टर-10, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-10, पार्क व्यू सिटी-1, राइडर एस1 गेट उप्पल साउदैंड सेक्टर-49, शिशपाल विहार, द लीजेंड्स क्लब सेक्टर-48, एम2के औरा सेक्टर-47, मालिबू टाउन, सेक्टर-40 में जनसंपर्क करने पहुंचे। भाजपा के नेताओं द्वारा पूर्व में विकास कार्यों के नाम पर जनता को भ्रमित करने और भविष्य में क्षेत्र की कायापलट करने की बातों को जुमला बताते हुए वर्धन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ऊपर से लेकर नीचे तक जुमलेबाज बैठे हैं। विकास के नाम पर जुमलेबाजी साफ नजर आती है।

 

पिछले 10 साल में बादशाहपुर को खून के आंसु रुलाने का काम भाजपा ने किया है। समस्याओं के समाधान की, मूलभूत सुविधाओं की कहीं पर सुनवाई नहीं हुई। वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदा विकास को प्रमुख माना है। कांग्रेस ने काम करके भी प्रचार नहीं किया और भाजपा बिना काम किए ही उनका प्रचार करती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static