कैब चालक ने महिला से किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

1/14/2018 12:58:07 PM

गुडग़ांव(ब्यूरो):शहर के पालम विहार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पालम विहार थाना प्रभारी विक्रम ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस के अनुसार महिला परिवार के साथ शहर के ओम विहार में रहती है। 

26 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक विकास से उसकी जान पहचान थी। उनकी फोन पर कभी कभार बातें भी होती थीं। महिला का आरोप है कि उसने एक दिन छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने दोबारा ऐसी हरकत नहीं की। महिला ने शिकायत में बताया कि पिछले साल नवम्बर में आरोपी घर आया और उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। उसने वीडियो भी बना लिया। उस दौरान उनके पति शहर से बाहर गए हुए थे। आरोपी मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी कैब चलाता है।