शादी समारोह से लाखों की नगदी व जेवरात चोरी

1/23/2024 8:24:12 PM

गुडग़ांव, ब्यूरो: सेक्टर-5 थाना एरिया में चोरों ने एक शादी समारोह से लाखों की नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

 


पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद के गोछी निवासी विक्रम सिंह ने कहा कि वह गुडग़ांव के अशोक विहार में परिवार सहित किराए पर रहता है। बीती 21 जनवरी को उसकी बेटी वर्षा की शादी थी। शीतला माता मंदिर रोड स्थित प्रजापति चौपाल में वरमाला की रस्म चल रही थी। विक्रम सिंह के पास एक बैग था। जिसमें करीब साढ़े चार लाख रुपए के अलावा बेटी के सोने व चांदी के आभूषण व एक मोबाइल फोन था। विक्रम सिंह ने बैग एक कुर्सी पर रख दिया और वर-वधु को आर्शीवाद देने के लिए स्टेज पर चले गए। इसी दौरान एक युवक आया और बैग लेकर फरार हो गया। समारोह की बन रही वीडियोग्राफी में युवक बैग ले जाता साफ दिख रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

 

Content Editor

Gaurav Tiwari