हरियाणा की बेटी ने फिर लहराया परचम, CM ने सौंपा 31 हजार का चेक

10/17/2018 3:31:58 PM

मानेसर(राजेश भारद्वाज): हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2017- 18 कला संकाय का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें हरियाणा की बेटी अन्नू इतिहास रच दिया। विजेता अनु को बोर्ड द्वारा आयोजित 50 वी जयंती समारोह पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 31000  का चेक व अनुशंसा पत्र देकर सम्मनित किया। 



वहीं स्कूल के प्रधानचार्य दिलावर सिंह देशवाल ने बताया कि बेटी की जीत पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है. इसके अलावा अनु 12वीं कक्षा में हरियाणा में दूसरे औ गुरूग्राम में पहला स्थान हासिल कर चुकी है। अनु की इस जीत से गांव में खुशी की लहर है। 

Deepak Paul