भाजपा की लहर से उड़ी कांग्रेस की नींद : मुकेश शर्मा

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2024 - 01:00 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से विपक्ष के नेताओं में खलबली मची हुई है। भाजपा की लहर ने कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ाई हुई है। अब विपक्ष ओछी राजनीति पर उतर आया है और लोगों को भ्रमित कर रहा है। मुकेश शर्मा राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की मानसिकता दलित विरोधी है।

 

ये बातें भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में गुरुग्राम विधानसभा के कार्यकर्ताओं से चुनाव पर चर्चा के दौरान कही। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने मुकेश शर्मा को भरोसा दिया कि पार्टी के हर कार्यकर्ता कमल खिलाने के लिए दिन रात काम में जुटे हुए हैं। गुरुग्राम की चारों विधानसभाओं में कमल खिलेगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। 

 

 

मुकेश शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की लहर है। लोकसभा चुनाव में भी गुरुग्राम के मतदाताओं ने कमल के फूल को जिताया है। गुरुग्राम की तरक्की और विकास के लिए कमल का फूल खिलना बहुत ही जरूरी है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, मैं भी 25 वर्षों से भाजपा का समर्पित सिपाही हूं। मुझे जो टिकट मिली है वह मेरी टिकट नहीं गुरुग्राम विधानसभा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की टिकट है। अपना खुद का चुनाव समझकर सभी कार्यकर्ता गुरुग्राम विधानसभा में कमल का फूल खिलाने के काम में जुट जाएं। मुकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को लगने लगा है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से फिर से सरकार बना रही है, इसलिए विपक्ष झूठ और अफवाहों का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

 

मुकेश शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि सभी बहनें हरेक महिलाओं से मिले और उन्हें बताएं कि भाजपा सरकार ने ही महिलाओं का सम्मान संभव है। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि हमारे पास मजबूत संगठन की ताकत है और समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर हम लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस चुनाव में भी जनता गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एक-एक व्यक्ति से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static