विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

12/16/2021 6:46:01 PM


गुडग़ांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 50वां विजय दिवस धूमधाम के साथ मनाया। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पंकज डावर के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर पहुंचे, जहां देश को विजय दिलाने वाले सभी शहीदों को नमन करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर ने कहा कि पूरा भारत के आज विजय दिवस धूमधाम के साथ मना रहा है। लेकिन आज हमारे देश को विजय दिवस मनाने का सुनहरा मौका मिला है तो किसकी बदौलत, यह पूरे देश को मालूम है। इसलिए हम गर्व से कहते हैं कि अपनी जान निछावर कर के देश को जीत दिलाने वाले शहीदों को हमारा देश कभी भूल नहीं सकता। पंकज डावर ने कहा कि आज हमारी भारतीय सेना सभी मोर्चे पर डटकर देश के दुश्मनों का सामना कर रही है।

हमारी सेना का पराक्रम ही है जिसके कारण हम आज पूरी आजादी के साथ देश में रह रहे है। आज पूरे विश्व में भारत देश की ताकत का एहसास हमारे जवानों ने करा रखा है। पंकज डावर ने कहा कि सियाचिन से लेकर पाकिस्तान के सभी बॉर्डर पर हमारे देश के जवान किस तरह से अपनी ड्यूटी दे रहे हैं, हम अपने जवानों की बहादुरी को सलाम करते हैं और उनके साहस और पराक्रम को भी सलाम करते हैं जिसके कारण आज हम स्वतंत्र रूप से अपने देश में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस मौके पर पंकज डावर के साथ अशोक टोंक, कुलदीप कटारिया, भारत मदान, अमित कोचर, जितेश सांगवान, कृष्ण बाल्मीकि, विनोद टार्जन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 

Content Editor

Gaurav Tiwari