क्रेडिट प्रीमियर लीग (CPL) 2.0 का आगाज
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 07:17 PM (IST)
गुड़गांव ब्यूरो : भारत का सबसे बड़ा फाइनेंशियल मार्केटप्लेस और फ्री क्रेडिट स्कोर प्लेटफ़ॉर्म, पैसाबाज़ार एक बार फिर लेकर आया है क्रेडिट प्रीमियर लीग (CPL) 2.0। इसके तहत देशभर में से उन लोगों को पहचाना और पुरस्कृत किया जाएगा, जिनका क्रेडिट स्कोर सबसे अधिक होगा। पिछले दस सालों में, पैसाबाज़ार ने अपने फ्री क्रेडिट स्कोर पहल के ज़रिए भारत में क्रेडिट के बारे में जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। लाखों लोगों को इससे क्रेडिट तक पहुंचने, उसे समझने और अपनी क्रेडिट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिली है। CPL इसी प्रयास का अगला कदम है, जिसका मकसद क्रेडिट जागरूकता को और अधिक आकर्षक, सहभागी और एक्शन-ओरिएंटेड बनाना है।
पैसाबाज़ार की CEO संतोष अग्रवाल ने कहा: “क्रेडिट को लेकर बड़े स्तर पर जागरूकता और लोगों की भागीदारी बढ़ाना हमारी यात्रा का एक अहम हिस्सा रहा है। CPL के माध्यम से हम एंगेजमेंट, गेमीफिकेशन और रिवॉर्ड्स को एक साथ लाकर क्रेडिट स्कोर पर होने वाली बातचीत को मुख्यधारा में ला रहे हैं। हमारा मकसद भारत को वित्तीय रूप से जागरूक और क्रेडिट-हेल्दी बनाना है जो हमारे ब्रांड उद्देश्य ‘हर सपना होगा सच’ के अनुरूप है, यानी उपभोक्ता अपने वित्तीय फैसले समझदारी से ले सकें।”
CPL की सफलता को देखते हुए, CPL 2.0 अब और भी बड़े रिवॉर्ड्स और बेहतर भागीदारी के साथ वापस आया है। देश भर में जिस व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर सबसे अधिक होगा उसे ₹1 लाख का इनाम मिलेगा, जबकि हर राज्य के टॉप चैंपियन को ₹10,000 दिए जाएंगे। जीतने वाले राज्य (जहां का औसत क्रेडिट स्कोर सबसे अधिक होगा) के सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। CPL 2.0 में जीते गए रिवॉर्ड्स विजेताओं के PB Wallet में क्रेडिट किए जाएंगे। इससे वे आसानी से अपने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान, प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज और पोस्टपेड व यूटिलिटी बिलों का पेमेंट सीधे पैसाबाज़ार ऐप के माध्यम से कर सकेंगे। यानी रिवॉर्ड्स तुरंत इस्तेमाल के लिए उपलब्ध और रोज़मर्रा की वित्तीय जरूरतों के लिए पूरी तरह उपयोगी होंगे। CPL के पहले एडिशन में 55 लाख से ज़्यादा लोगों की भागीदारी देखी गई, जिसमें सबसे ज़्यादा क्रेडिट स्कोर 861 रहा। वहीं, 746 के औसत क्रेडिट स्कोर के साथ दिल्ली नंबर 1 शहर बना। CPL 2.0 इस रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए एंगेजमेंट, गेमीफिकेशन और रिवॉर्ड्स को जोड़ता है, ताकि क्रेडिट जागरूकता को और आसान, मज़ेदार और दिलचस्प बनाया जा सके। उपभोक्ता पैसाबाज़ार प्लेटफॉर्म या ऐप पर अपना फ्री क्रेडिट स्कोर चेक कर CPL में भाग ले सकते हैं। हालांकि CPL लीडरबोर्ड और रैंकिंग्स केवल पैसाबाज़ार ऐप पर ही उपलब्ध होंगी।