गो रक्षा दलों ने पशु तस्करों को पकड़ा

12/24/2015 9:05:00 PM

गुडग़ांव, (रीतेश): ठंड शुरू होते ही पशु तस्करों की भी सक्रियता तेज हो गई है। अभी कुछ दिन पहले ही पुलिस और पशु तस्करों में दो जगहों पर मुठभेड़ हो गई थी,इसमें पांच पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था ओर एक पशु तस्कर घायल हो गया था। इस घटना के बाद भी पशु तस्करी जोरों पर चल रही है। वीरवार की सुबह धर्मपुर,दौलताबाद,मोहम्मद हेड़ी गांव के ग्रामीणों ने पशु तस्करों को काबू कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए सभी पशु तस्करोंं के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

बताया जाता है कि बरामद सभी पशुओं को गोशाला में छोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार की अलसुबह ग्रामीणों को पता चला कि दिल्ली से सटे धर्मपुर गांव के पास नहर पर पशु तस्कर गायों को ट्रकों मेंं लादकर रखे हुए हैं। भनक मिलते ही धर्मपुर,दौलताबाद,मोहम्मद हेड़ी गांव से बड़ी  संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और ट्रक को घेर लिया। इस दौरान ग्रामीणों को देख पशु तस्कर वहां से भागने का प्रयास करने लगे,तब तक ग्रामीणों ने उन्हें काबू कर लिया। इस बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

इस दौरान लोगों ने पुलिस पर भी पशु तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाया। सडक़ पर भीड़ बढ़ जाने से जाम जैसे हालात हो गए। किसी तरह समझाने के बाद ग्रामीणों ने 8 पशु तस्करों को उनके हवाले किया।