VIDEO नशे में धुत महिला का पुलिस कमिश्नर ऑफिस में 1 घंटे तक हंगामा, पुलसिकर्मियों के छूटे पसीने

3/15/2016 11:29:12 AM

गुड़गांव (राशि मनचंदा): साइबर सिटी में एक 26 वर्षीय महिला ने गुड़गांव पुलिस कमिश्नर ऑफिस में जमकर हंगामा किया। महिला शराब के नशे में धुत थी। पुलिस कर्मियों ने महिला को रोकना चाहा लेकिन महिला किसी के रोकने से नहीं रुकी और कमिश्नर ऑफिस में हंगामा करने लगी। मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली महिला 5 साल से गुड़गांव के पालाम विहार इलाके में रह रही है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे कुछ लड़कों ने बेरहमी से पीटा लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इस महिला ने कई बार पुलिस कंट्रोल रूम में फ़ोन किया लेकिन वहां से भी कोई पुलिस कर्मी नहीं आया। शराब में धुत हो महिला अपनी शिकायत लेकर खुद ही कमिश्नर ऑफिस पहुंच गई। थाने में महिला ने खूब शोर मचाया। पुलिस वालों ने काफी समझाया लेकिन इस महिला ने  किसी की नहीं सुनी। महिला पुलिस कमिश्नर से मिलना चाहती थी। महिला ने इतनी पी रखी थी कि ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। लगभग एक घंटे तक इस महिला ने हंगामा करके सभी पुलिसकर्मियों के पसीने छुड़ा दिए। अंत में पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार करके महिला थाना भेज दिया।