DSP स्तर के 29 पुलिस अधिकारी स्थानांतरित

9/30/2017 12:43:10 PM

चंडीगढ़ (संघी): हरियाणा सरकार ने आज डीएसपी स्तर के 29 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए। इन में जोगिंद्र शर्मा को हिसार से टोहाना,  संजीव कुमार को मुख्यालय नारनौल से फिरोजपुर-झिरका, पुष्पा खत्री को रोहतक से राज्य चौकसी ब्यूरो, अजय कुमार को पंचकूला से रादौर, निपुर बिश्नोई को कुरुक्षेत्र से पंचकूला, शकुंतला देवी को करनाल से गुरुग्राम, गुरमेल सिंह को गुप्तचर विभाग से पुलिस मुख्यालय पंचकूला, महेश कुमार को एच.पी.ए. मधुबन से राज्य चौकसी ब्यूरो, याद राम बिश्नोई को फिरोजपुर-झिरका से एच.पी.ए. मुधबन, किशोरी लाल को तृत्तीय आई.आर.बी. से डबवाली, ममता सोध को पुचकूला से कानून एवं व्यवस्था व विरेंद्र सैनी को पुलिस मुख्यालय पंचकूला से रौंडा नियुक्त भेज दिया गया है।

तान्या को पटौदी से कुरुक्षेत्र, विजेंद्र सिंह को एच.वी.पी.एन.एल. से हांसी, अमरजीत कटारिया को भी एच.वी.पी.एन.एल. से एच.पी.ए. मधुबन, ओम प्रकाश को पुन्हाना से एच.पी.ए. मधुबन, श्याम लाल को गुप्तचर विभाग से एस.वी.बी., संदीप मलिक को एस.वी.बी. से पानीपत, नियुक्ति के लिए प्रतीक्षारत अमित दाहिया को नूंह; अमित भाटिया को एच.वी.पी.एन.एल, विनोद कुमार को सी.आई.डी., सुरेंद्र सिंह को एच.वी.पी.एन.एल., सुनील कुमार को सफीदों, पवन कुमार को जींद, श्मशेर दहिया को सी.आई.डी., राजीव कुमार को करनाल, रतनदीप बाली को पुन्हाना, विरेंद्र यादव को एच.पी.ए. मधुबन व नारायाण चंद को रोहतक में तैनात कर दिया गया है।