शिक्षामंत्री राम बिलास मेदांता में भर्ती

12/15/2018 2:20:35 PM

गुडग़ांव(ब्यूरो): हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की तबियत खराब होने के बाद उन्हें बीती रात मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक उल्टी हुई जिसके बाद उनकी तबियत खराब होती गई। बाद में उन्हे मेदांता असपताल पहुंचाया गया। 

देर रात करीब 12 बजे उन्हे अस्पताल में दाखिल किया गया था। मंत्री को गेस्ट्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉण् राजेश पुरी की देख.रेख में आइसीयू में रखा गया था। अस्पताल की ओर से कोई जानकारी इस संदर्भ में मीडिया को नहीं दी जा रही है। हलांकि सूत्र बता रहे हैं कि मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। शुक्रवार देर शाम उन्हे आईसीयू से रूम में शिफ्ट किया जा चुका है।
 

Deepak Paul