बरसात से किसानों के चेहरे खिले खेतों में शुरू की बिजाई

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2019 - 12:25 PM (IST)

फिरोजपुरझिरका (ब्यूरो): जिले में वीरवार आधी रात से शुक्रवार दोपहर में हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसानों ने इस बारिश को देख कर खेतों में बाजरे ज्वार तथा अन्य किस्म की फसलों की बिजाई शुरू कर दी है। क्षेत्र के किसान  रामसिंह, रामस्वरूप, मुबारक, चोटली, करार हुसैन, राजुद्दीन, जाहुल नाईनंगला सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि इस बार की बरसात से बाजरे की फसल की अच्छी पैदावार हो सकती है। 

हालांकि यह बारिश थोड़ी देरी से जरूर हुई है लेकिन अब खेतों में इस प्रकार का बीज की बिजाई करनी होगी। जो कम समय में पक कर तैयार हो सके। नंदी व अन्य प्रकार के ऐसे बीज है। जो 40 दिनों में पक कर तैयार हो जाते हैं। इसलिए उस बीज का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना होगा ताकि कम समय में फसल पककर तैयार हो सके। यदि फसल कम समय में नहीं होगी तो अगली फसल को उगाने के लिए समय नहीं बचेगा। क्योंकि सरसों की फसल बाजरे की फसल को काटने के तुरंत बाद बोई जाती है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में पानी की पूर्ति है वहां पर लंबे समय तक बरसात ना होने से भी कुछ समय के लिए फसल को जिन्दा रखा हा सकता है। लेकिन फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में जल सतर काफी नीचे गया हुआ है। इसलिए फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में बारिश होने पर ही फसलें उगाई जा सकती हैं।  

गुडग़ांव (ब्यूरो): भाजपा सदस्यता अभियान के साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयरियों को लेकर शीतला माता रोड स्थित विधायक उमेश अग्रवाल के कार्यालय पर मंडल प्रवास के अंतर्गत शीतला मंडल व सरस्वती मंडल के कार्यकर्ताओं को प्रदेश महामंत्री व हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन संदीप जोशी ने संबोधित किया। बैठक में गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता गोपीचंद गहलोत, मेयर मधु आजाद, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, विधायक उमेश अग्रवाल की धर्मपत्नी अनीता अग्रवाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए संदीप जोशी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सदस्यता अभियान के साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तन्मयता से लग जाएं। सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य जन जन तक पहुंचने का है। पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है परंतु इसे जन जन की पार्टी बनाना है और इस कड़ी में कोई भी व्यक्ति छूट न जाए। विधायक उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ता हरियाणा सरकार व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों और विकास योजनाओं का फोल्डर भी अपने साथ रखें। 

हमारा प्रयास यह है कि हम लोगों को अपनी सरकार के दौरान हुए आमूलचूल बदलावों के साथ ही गरीबों को केन्द्र में रखकर बनाई गईं योजनाओं के बारे में बताएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार के कार्यकाल में हुए महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में जनता को जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static