शादियों के सीजन में दुल्हनों को फैशन डिज़ाइनर Isha Multani के टिप्स

12/8/2021 1:38:15 PM

गुड़गांव ब्यूरो: फैशन डिजाइनर ईशा मुल्तानी अपने विविध विशेष फैशनेबल कलेक्शन के लिए जानी जाती है। हाल ही में उन्होंने दुल्हनों के लिए विशेष रूप के लहंगे एवं ब्राइडल स्टाइलिंग की भी शुरुआत की है। फिलहाल शादी का मौसम शुरू हो चुका है। और दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि वह सबसे खूबसूरत दुल्हन दिखे। और शादी वाला दिन उसे जिंदगी में सबसे ज्यादा याद रहे इसलिए वह स्टाइलिंग भी करती है। इसी मैं दुल्हन को और निखारने में मदद करती है हमारी स्टाइलिस्ट ईशा मुल्तानी। अपने नए ब्राइडल कलेक्शन के साथ एवं ब्राइडल स्टाइलिंग के साथ उन्होंने हर दुल्हन का सपना पूरा करने की जैसे ठान ही ली है। उनके कलेक्शन में काफी प्रकार के लहंगे है। सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट किए हुवे लहंगे हर दुल्हन का सपना बन चुके हैं।  उन्होंने हाल ही में ब्राइडल एशिया के लिए भी शूटिंग की थी। 

ईशा के ब्राइडल कलेक्शन में काफी विविधता एवं पारंपारिक कपड़ों का अत्याधुनिक तरीके से मेल देखने मिलता है। उनके ब्राइडल कलेक्शन में काफी विविधता एवं नए रंगों के विकल्प भी मिलते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी इनके लहंगे काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। केवल कपड़ों के ही नहीं पर दुल्हन की स्टाइल के लिए भी ईशा के पास काफी अच्छे ऑप्शन है। जिसे अपनाकर शायद हर दुल्हन अपना बचपन का ख्वाब पूरा कर ले। हर दुल्हन का सपना होता है कि वह उसकी शादी में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखे। इसी सपने को पूरा करने के लिए ईशा ने अपने नए वेडिंग कलेक्शन एवं वेडिंग स्टाइल में काफी परिवर्तन किए हैं।  और यही परिवर्तनों के कारण आज सोशल मीडिया पर उनके लहंगे एवं उनकी स्टाइल दुल्हनों में और युवा वर्ग में काफी ज्यादा प्रचलित हो चुकी है।

 

Content Editor

Gaurav Tiwari