अपने प्रैंक वीडियोस और व्लॉग के साथ यूट्यूब पर कुछ तूफानी कर रहे है FitManjeet

3/15/2023 7:06:02 PM

गुडगांव ब्यूरो : मनजीत सिंह जिन्हे हम  FitManjeet नाम से जाते है जो अपने फिटनेस प्रैंक वीडियोस के लिए देशभर में प्रसिद्द है। भारत में कई YouTubers के बीच, वह अपने मनोरंजक और आकर्षक शरारत वीडियो के साथ अपने लिए एक अनूठी जगह बनाने में कामयाब रहे है। वह अपने  लोगों को हंसाने के तरीकों के कारण बहुत लोकप्रिय हो गए हैं।

 

नई दिल्ली में जन्मे और पले-बढ़े मनजीत, जिनका असली नाम जीत सेलाल है, उम्र के 20 साल से ही मनजीत सोशल मीडिया पर सक्रीय है, और वह फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग में रूचि रखते है।  मनजीत पहले से ही अपने शरीर और फिटनेस को लेकर बहुत ही सतर्क रहे है और इसी तरह उन्होंने बॉडी बिल्डिंग को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के लिए वर्कआउट और न्यूट्रिशन वीडियो बनाना शुरू किया, जो जल्द ही भारत में फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गया। मनजीत ने अपनी मेहनत और लगन से काफी कम उम्र में सफलता हासिल की है , वह भी बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस जैसे क्षेत्र में। 

 

उनके जानकारी प्रदान करते वीडियोस ने उन्हें न सिर्फ लोकप्रिय बना दिया बल्कि लोगों को उनका अनुसरण करने के लिए और अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए प्रेरणा देते है ।  लोगों को जानकारी देने के साथ उनका मनोरंजन कैसे करना है यह मनजीत बखूबी जानते है | उनके वीडियो में आम तौर पर वे अपने दोस्तों, परिवार या सड़क पर अनजान अजनबियों के साथ मज़ाक करते हुए दिखाई देते है। मनजीत अपनी फिटनेस का उपयोग काफी सारि रचनात्मक शरारते करने में करते है, जैसे की फिटनेस ट्रेनर का नाटक करना और आदि| और इन सभी शरारतों को आप उनके सभी सोशल मीडिया पेजेस पर देख सकते है |

 

उनके वीडियोस में खास बात यह है की जिस तरह वह लोगों का मजाक उड़ाते है , जिसका मजाक वह उड़ने वाले है उनको भी कम्फ़र्टेबल और सहज महसूस कराते है | मनजीत खास कर इस बात का ख्याल रखते है की उनके वीडियोस से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे और इसी लिए उनके प्रैंक वीडियोस अंतमें हमेशा एक पॉजिटिव सन्देश ही देते है | उनके वीडियो हमेशा मजाकिया, हल्के-फुल्के और खुशी और हंसी फैलाने के लिए होते हैं। FitManjeet नाम अब भारतभर में एक फॅमिली फिगर बन गया है | अपने अंदाज़ से मनजीत ने लाखों लोगों का दिल जीता है जिसकी संख्या हम उनके फोल्ल्वर्स और सब्सक्राइबर की तौर पर देख सकते है | सब को सकारात्मक सन्देश  देते हुए मनजीत निश्चित ही सब के पसंदीदा बने रहेंगे |

Content Editor

Gaurav Tiwari