G20 की दूसरी कृषि प्रतिनिधि बैठक चंडीगढ़ में हुई शुरू

3/29/2023 1:18:45 PM

गुड़गांव (ब्यूरो): G20 कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक बगीचों के शहर चंडीगढ़ में शुरू हो चुकी है। 29 से 31 मार्च 2023 तक आयोजित होने वाली इस बैठक के लिए चंडीगढ़ क्षेत्र का चुनाव होना गौरव की बात है। विश्वभर से G20 समूह देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा सरकार पूरी तैयारियाँ कर आश्श्वत है। 

 

 

डॉ. सुमिता मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि, हरियाणा सरकार ने बताया कि हरियाणा देश में कृषि क्रांति की इबारत लिखता रहा है। कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य हिस्सा है। तीन दिवसीय बैठक में G20 समूह देशों के प्रतिनिधि कृषि उत्पादन बढ़ाने, सतत कृषि, पर्यावरणीय बदलावों के प्रभाव, डिजिटलाइजेशन का उपयोग, कृषि नवाचार, अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग, जैविक कृषि, सतत कृषि, नैनो उर्वरकों आदि के उपयोग के साथ ही खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में विचार-विमर्श भी किया गया।  इस बैठक से देश ही नहीं विश्व कृषि को एक नयी दिशा  मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Content Editor

Gaurav Tiwari