सपना चौधरी की शिकायत पर सतपाल तंवर के खिलाफ मामला दर्ज

9/5/2016 8:20:17 PM

गुड़गांव (राशि मनचंदा): गुड़गांव के महिला थाने में हरियाणा सिंगर और डांसर सपना चौधरी की शिकायत पर सतपाल तंवर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और छेडछाड़ करने का मामला दर्ज हुआ है। ये सतपाल वो है जिसकी शिकायत पर सपना चौधरी के खिलाफ गुडगांव पुलिस ने केस दर्ज किया था।
 
क्या है मामला
गुड़गांव के महिला थाने में सपना द्वारा भेजी गई शिकायत पर गुड़गांव पुलिस ने एन.जी.ओ. संचालक सतपाल तंवर के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। गुड़गांव पुलिस की माने तो कल सुबह से लिखित शिकायत गुड़गांव के डी.सी.पी. ऑफिस में आई थी जिसमें नवाब सतपाल पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सोशल साइट के जरिए सपना को जान से मारने की धमकी दी है। इसके अतिरिक्त सपना ने शिकायत में लिखा कि उसके खिलाफ लगातार अभ्रद व्यहार करते हुए उसे बदनाम करने की कोशि की जा रही हैं।
 
गुड़गांव पुलिस ने सपना की शिकायत के आधार पर धारा 354 ए और जान से मारने की धमकी देने यानी धारा 506 के तहत केस दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है। गुड़गांव पुलिस की मानें तो लिखित शिकायतों के साथ वो तमाम कागजात भी पुलिस को दिए गए हैं जिनके जरिए सपना को बदनाम करने की कोशिश की गई है। ये शिकायत गुड़गांव पुलिस को डाक के जरिए मिली है। फिल्हाल पुलिस दावा कर रही है कि इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
गुडगांव में जुलाई महिने में सपना रागनी गाई थी जिसके बाद सतपाल ने इस मामले में एससीएक्ट के तहत गुडगांव के सैक्टर 29 थानेे में केस दर्ज करवाया था। लेकिन अब सपना की शिकायत पर सतपाल के खिलाफ उल्टा केस होने से पूरे मामला एक बार फिरसे गर्मा गया है। अब देखना ये होगा की गुडगांव पुलिस इस पूरे मामले को किस तरह से सुलझा पाती है।