8 साल से रह रहे थे लिव इन में, प्रेग्नेंट होने पर हुआ फरार

8/4/2017 3:11:05 PM

गुड़गांव:गांव चक्करपुर में लिव इन में रह रही एक महिला ने अपने साथी पर रेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला 8 माह की गर्भवती भी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल निवासी महिला गांव चक्करपुर में रहती है। उसकी दोस्ती अलवर राजस्थान निवासी सुंदर लाल से करीब 9 साल पहले हुई थी। दोनों गांव चक्करपुर में लिव इन में रहने लगे। करीब 8 वर्षों से वे लिव इन में रह रहे है। 

महिला का आरोप है की आरोपी सुंदर लाल ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। जब उसने शादी का उस पर दबाव बनाया तो आरोपी ने उस से दिखावे के लिए शादी की। इसके बाद भी वह उसे कानूनी तरीके से शादी करने के लिए आश्वासन देता रहा। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। अब उसने जब उससे कानूनी तरीके से शादी करने का कहा तो आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया।