Pics: सो रही महिला को बेहोश कर ले गए सुनसान जगह...20 लोगों ने लूटी अस्मत

4/30/2016 1:18:21 PM

गुड़गांव (राशि मनचंदा): साइबरसिटी गुड़गांव में एक 27 साल की विवाहित महिला ने 20 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

 

हालांकि कोर्ट में मैजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में पीड़िता रेप के आरोप से मुकर गई, फिर भी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के बयान पर मैडिकल करवा आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

पुलिस के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म की ये घटना गुड़गांव के बादशाहपुर पुलिस स्टेशन के दायरे में आने वाले गांव कादरपुर की है। जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल की शाम पीड़िता अपने घर में अकेली सो रही थी। घर के सभी सदस्य बैठक में थे। उसी दौरान गांव के ही 4 युवक घर की बाउंड्री कूद कर घर में दाखिल हुए और फिर पीड़िता को नशीला रूमाल सूंघा कर बेहोश कर दिया।

 

पीड़िता ने पुलिस को दिए लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे बेहोश कर चारों युवक एक सुनसान जगह ले गए और फिर बारी-बारी से 20 लोगों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म जान से मारने की धमकी देना और साजिश करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।