खौफ में इस अस्पताल के मरीज...जानिए क्या है वजह (Watch Pics)

6/26/2016 11:57:58 AM

गुड़गांव (राशि मनचंदा): दिल्ली से सटे गुडगांव के नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड की छत का प्लास्टर गिरने से सनसनी फैल गई। इस हादसे में वार्ड में मौजूद एक महिला और नवजात शिशु को मामूली चोट आई है। 

 

यह कोई पहला मामला नहीं है जब गुडगांव के नागरिक अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरा हो। इससे पहले भी 2 बार अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड की छत का प्लास्टर गिर चुका है। इतना ही नहीं एक बार तो एमरजेंसी वार्ड की छत पर लगाई गई सीलिंग भी गिर चुकी है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है और मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने में लगा हुआ है। 

 

गत एक बार फिर एेसा ही हादसा देखने को मिला, जहां सुमन नाम की एक महिला अपने नबजात शिशु के साथ बैड पर लेटी हुई थी। सुमन की माने तो अचानक से छत का प्लाटर उसके ऊपर आ गिरा, जिससे उसकी कमर पर व नवजात बच्चे के मुंह पर चोट आई है। 

 

जच्चा-बच्चा वार्ड की छत का प्लास्टर गिरने की घटना को अस्पताल प्रबंधन मामूली सी बात करार दे रहा है। अस्पताल  की पी.एम.ओ. कान्ता गोयल की माने तो सुबह छत का मामूली सा प्लास्टर गिर गया था, जिसे साफ करवा दिया गया है और जच्चा-बच्चा वार्ड को अस्पताल की पहली मंजिल पर बदल दिया गया है। इसको ठीक करवाया जा रहा है।