नशे में धुत कैंटर चालक ने 4 लोगों को कुचला, 2 ने तोड़ा दम (Watch Pics)

2/8/2016 10:45:09 AM

गुड़गांव (राशि मनचंदा): गुड़गांव में एक अनियंत्रित कैंटर द्वारा 4 लोगों को कुचलने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयानक हुआ कि 4 लोगों में से 2 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 2 लोगों को गंभीर हालत में गुड़गांव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया।

ये चारों अपनी डयूटी पूरी करके सैक्टर-18 के पास ही पासपोर्ट ऑफिस के पार अपने कमरे पर जा रहे थे कि अचानक पाछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कैंटर ने उन्हें कुचल दिया, जिसमे परसुराम और रोहताश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 2 को गम्भीर चोंटे आई है। लोगों ने मौके से ही कैंटर चालक को पकड लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कैंटर चालक ने शाराब के नशे में धुत था। नशे में ये चालक कैंटर को इतनी रफ़्तार में लेकर आ रहा था कि संतुलन खो बैठा और रास्ते में पैदल  चल रहे लोगों पर कैंटर चढ़ा दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतक के शवों को गुड़गांव सामान्य अस्पताल में रखा गया है।