वीडियो में देखें, दिनदिहाड़े जेवेलर्स की दुकान से 6 लाख की चेन चोरी

7/22/2016 4:17:30 PM

गुड़गांव: गुडगांव में दिनदिहाड़े पॉश इलाके न्यू कालोनी के भोला जेवेलर्स की दुकान से  6 लाख रुपए की चैन पर एक लूटेरा लूटकर आराम से फरार हो जाता हैं, वो भी बिना किसी हथियार के। ये घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता ने सारी वारदात की जानकरी दी।

 

सी.सी.टी.वी. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है युवक के पीेछे लोग भागते हैं, लेकिन वह बाहर खड़े अपने बाइक सवार युवक के साथ आराम से फरार गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची गुडगांव पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज लेकर आगे की जांच शुरू कर दी हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।