"गूगल बॉय" ने दुबई में पहुंचकर 50,000 बच्चों को दी Speech (Watch Pics)

4/30/2016 7:15:06 AM

गुड़गांव (राशि मनचंदा): भारत में अपनी पहचान बना चुके 8 वर्षीय कौटिल्य पंडित अब विश्वभर में अपनी पहचान बना रहे है। गूगल बॉय के नाम से जाने जाना वाला कौटिल्य को बाकी देशों में भी मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाए जा रहा है। हाल ही में यू.ए.ई की गवर्नमेंट के शारजाह प्रदेश में एक कार्यक्रम में शिरकत हुए थे, जिसे शारजाह बुक अथॉरिटी ने कराया था, जिसका नाम शारजाह चिल्डर्न्स रीडिंग फेस्टिवल था।

 

इस प्रोग्राम में कौटिल्य पंडित को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया, जहां पर लगभग 50 हजार बच्चों ने शिरकत की। यही नहीं पुरे विश्वभर से इस कार्यक्रम में जाने माने लेखक भी आए हुए थे। कौटिल्य पंडित का कहना है कि दुबई में जाकर उन्होंने वहां के बच्चों को स्पीच दी और जाने माने लेखकों से भी उन्होंने मुलाकात की। इसके अलावा UAE में कई शहरों में घुमा। 

मिली जानकारी के अनुसार दुबई में कौटिल्य पंडित अपने परिवार के साथ गए थे, जिसमे उनकी माता व् पिता उनके साथ थे। उनके पिता का कहना है कि कौटिल्य इससे पहले UK की यात्रा पर गया हुआ है। वहां भी उसे एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया था और अब दुबई में शारजाह चिल्डर्न्स रीडिंग फेस्टिवल में मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। उनके पिता का यह भी कहना है कि कौटिल्य की वजह से ही आज उनके पिता का नाम रोशन हुआ है।

 

दुबई में कौटिल्य इसके अलावा कई स्कूलों में भी गए और वहां के कई चैनलो व अखबारों की सुर्खियां भी बने। इसके बाद जर्मन व जापान से भी निमंत्रण आया हुआ है। हरियाणा के करनाल शहर में जन्मे कौटिल्य ने " कौन बनेगा करोड़पति " कॉमेडी नाईटस विद कपिल " जैसे कई प्रोग्रामो से उन्होंने अपनी पहचान बनाई है और अब विदेशो में भी अपनी पहचान बना चुके है। ऐसे में 8 साल के बच्चे  कौटिल्य से और बच्चे क्या प्रेरणा लेते है, यह देखने वाली बात होंगी।