गुड़गांव में बदमाशों का खौफ: गाड़ी में घुमाकर 2 घंटे वकील की करते रहे पिटाई (Pics)

11/28/2015 12:35:39 PM

गुड़गांव: दिल्ली से सटे गुड़गांव में बदमाशों का खौफ इतना बढ़ गया है कि वह किसी को भी अपना शिकार बनाने से डरते नहीं है।

जानकारी के अनुसार, गुड़गांव में कोर्ट के एक वकील की बेखौफ बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। हैरानी की बात तो यह है कि वे बदमाश 2 घंटे तक गाड़ी में वकील को पिटते रहे और उसे घुमाते रहे। इतना ही नहीं वकील से एक लाख रुपए भी छीन लिए।

आपको बता दें, वकील का नाम प्रमोद गोयल है। गुड़गांव के वकील अब सोमवार को स्ट्राइक करेंगे। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर कोताही बरतने का आरोप भी लगाया है। साथ ही साथ गुड़गांव के वकील पर हमले और लूट के मामले ने तूल पकड़ा ही जा रहा है।