70% झुलसी मीनाक्षी बैड़ पर झेल रही जिंदगी का दर्द (Watch Pics)

5/27/2016 1:57:48 PM

गुड़गांव (राशि मनचंदा): गुरुग्राम पुलिस न्याय नहीं अन्याय देती है। ये पुलिस रक्षक नहीं भक्षक है। ये पुलिस की वर्दी में इंसान नहीं इंसानियत को शर्मशार करते है। 

 

दरअसल सैक्टर-39 में रहने वाली मीनाक्षी इन दिनों 70 प्रतिशत जली हुई हालत में बैड़ पर है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला है। सिर्फ दर्द ही दर्द मिला है। पहले पति ने जलाया और अब एक महीने बीत जाने के बाद भी इस पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं, जिसके बाद मीनाक्षी के साथ परिवार भी दुखी है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार मीनाक्षी की शादी रोहित कालिया दिल्ली निवासी के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष से दहेज मांगना और रोहित का मीनाक्षी के साथ मारपीट करना आम बात हो गई थी, लेकिन 18 अप्रैल को रोहित ने इंसानियत को शर्मशार करते हुए मीनाक्षी को जिंदा जला दिया। 

 

मीनाक्षी जली हुई हालत में मेदांता अस्पताल में पहुंची और भर्ती हुई। उसके बाद मीनाक्षी के परिवार को पता चला तो उन्होने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पीड़ित परिवार को थाने औऱ पुलिस के अाला अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे है। न्याय की आस में अभी भी मीनाक्षी रोजाना दर्द से कराती है। पुलिस है कि कुछ करती ही नहीं।